नए पीएम पर कयास:जापान में नए प्रधानमंत्री की रेस में फुमियो किशिदा और इशिबा के नाम सबसे आगे
August 30, 2020
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:ट्रम्प बोले- बिडेन का एजेंडा मेड इन चाइना, मेरा मेड इन अमेरिका
August 30, 2020

कोरोना दुनिया में:संक्रमितों की संख्या ढाई करोड़ हुई, 19 दिन में 50 लाख केस बढ़े

कोरोना दुनिया में:संक्रमितों की संख्या ढाई करोड़ हुई, 19 दिन में 50 लाख केस बढ़े; 53% मरीज केवल अमेरिका, ब्राजील और भारत में; दुनिया में 8.44 लाख मौतें दुनिया में 68 लाख से ज्यादा एक्टिव केस, अब तक 1.74 करोड़ ठीक हुए
अमेरिका में 61 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.86 लाख की मौतदुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 50 लाख 90 हजार 718 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 74 लाख 30 हजार 355 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 44 हजार 784 की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल संक्रमितों में 53% यानी 1 करोड़ 34 लाख 42 हजार 263 मामले अमेरिका (61,27,533), ब्राजील (38,19,077) और भारत (35,39,712) में हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

दुनिया में 31 दिसंबर को पहला मामला सामने आने के बाद 1 करोड़ केस होने में 180 दिन लगे। वहीं, केवल 43 दिन में ही 1 करोड़ बढ़कर संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पार हो गई। जबकि 19 दिन में 50 लाख मरीज बढ़े हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 68 लाख 15 हजार 579 है।यूरोप में संक्रमण की दूसरी लहर
स्पेन और फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर आ चुकी है। ब्रिटेन, इटली और जर्मनी में भी नए मरीज बढ़ने शुरू हो चुके हैं। इन देशों में संक्रमण का पीक पांच महीने पहले आ चुका था। इन देशों में फिर से संक्रमण बढ़ गए हैं। राहत इस बात की है कि मरीज तो पहले जैसी रफ्तार में ही बढ़ रहे हैं, लेकिन मौतें अब लगभग थम गई हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- हम वो सबकुछ कर रहे हैं, जिससे फिर से लॉकडाउन न लगाना पड़े। पेरिस अत्यधिक जोखिम वाला क्षेत्र है। मास्क नहीं पहनने वालों को जेल हो सकती है।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा- हम फिर से लॉकडाउन के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
जर्मनी के बर्लिन में प्रतिबंधों के खिलाफ 18,000 लोगों ने प्रदर्शन किया। सरकार ने रैली पर रोक लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने इजाजत दे दी।
ब्रिटेन: सरकारी रिपोर्ट लीक

ब्रिटेन में कोरोना से जुड़ी एक सरकारी रिपोर्ट लीक हो गई है। बीबीसी के मुताबिक, इस रिपोर्ट के अनुसार, सर्दियों तक देश में 85 हजार लोगों की जान जा सकती है। नवंबर से मार्च के बीच देश में और पाबंदियां लगाई जा सकती है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने शनिवार को कहा- देश में कोरोना की दूसरी लहर का गंभीर खतरा बन चुका है। ऐसे में फिर लॉकडाउन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर मामले तेजी से बढ़ते हैं तो हमें बेहद सख्त लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।मॉस्को: मौतों का आंकड़ा बढ़ा
मॉस्को को छोड़कर रूस के बाकी हिस्सों में काफी हद तक संक्रमण पर काबू पाया जा चुका है। हालांकि, मॉस्को में हालात बहुत सुधरते नजर नहीं आते। मॉस्को में गुरुवार को 12 संक्रमितों की मौत हुई। इतना ही नहीं करीब पांच हजार नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि मॉस्को के उपनगरीय इलाकों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए यहां एक और मेकशिफ्ट हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है। इसकी क्षमता पांच हजार होगी।

यूएई : फिर नए केस सामने आए
आईपीएल 2020 यूएई में 19 सितंबर से शुरू होना है। लेकिन, इसके पहले देश में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को यहां 390 मामले सामने आए। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा अब 68 हजार 901 हो गया। सरकार ने शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें हेल्थ डिपार्टमेंट की तमाम आला अफसर शामिल होंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन जैसा सख्त फैसला ले सकती है।

फ्रांस: लॉकडाउन हटाना महंगा पड़ा
यूरोपीय देशों में अगर किसी देश में संक्रमण की दूसरी लहर का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है तो वो फ्रांस है। शुक्रवार को एक बार फिर तेजी से मरीज बढ़े। 7 हजार 379 मामले सामने आए। इसके साथ ही इस हफ्ते मरीजों की संख्या करीब 22 हजार ज्यादा हो गई। फ्रांस सरकार ने संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तरफ इशारा किया है। माना जा रहा है कि जिन क्षेत्रों में मरीज ज्यादा मिल रहे हैं, वहां फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि, चिंता इस बात की है कि नए क्लस्टर ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।कनाडा : ट्रैवल बैन बढ़ाया
कनाडा ने दूसरे देशों में जाने वाले और वहां से आने वाल लोगों के लिए नया ट्रैवल प्लान तैयार किया है। इसके तहत यूएस से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध 30 सितंबर तक बढ़ा दया है। पहले यह 21 सितंबर तक था। सरकार का कहना है कि अगर यह प्रतिबंध हटाए जाते हैं तो देश में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ने की आशंका है। यहां आज हेल्थ मिनिस्ट्री संक्रमण के नए मामलों की समीक्षा करेगी इसके साथ ही वैक्सीन रिसर्च पर भी बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES