गायब हो रही हरियाली:एनसीजेड को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की एनजीटी में सौंपी रिपोर्ट,
August 30, 2020
मध्य नहीं, पानी प्रदेश:एमपी में अब तक 32.6 इंच बारिश, सामान्य से 10% ज्यादा;9 जिलों में हालात बिगड़े
August 30, 2020

आज 68वीं बार मन की बात कर रहे प्रधानमंत्री ने देश की खिलौना इंडस्ट्री को मजबूत करने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68वीं बार मन की बात कर रहे
प्रधानमंत्री ने देश की खिलौना इंडस्ट्री को मजबूत करने पर जोर दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 68वीं बार मन की बात कार्यक्रम में लोगों से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कोरोना के दौर में देश घर में रहते हुए उत्सव मनाए जा रहे हैं। लोग अपना और लोगों का ध्यान रखते हुए अपना काम कर रहे हैं। जिस तरह का संयम देखा जा रहा है, वह अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव ऑनलाइन मनाया जा रहा है। इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की अहम बातें…

पर्वों में पर्यावरण का संदेश छिपा होता है तो कई पर्व पर्यावरण के लिए मनाए जाते हैं। बिहार के थारु समुदाय ने प्रकृति को जीवन का हिस्सा बना लिया है। 60 दिन के त्योहार बरना को मनाते हैं। कोई कहीं भी आता-जाता नहीं है।
इस दौरान ओणम भी मनाया जा रहा है। इसकी धूम विदेशों तक है। यह कृषि से जुड़ा हुआ है। हमारे पर्व किसानों के रंग से ही हरे-भरे बनते हैं। ये बातें वेदों में भी कही गई हैं। ऋग्वेद में कहा गया है- अन्नदाता को नमन है।
कोरोना काल में देश कई मोर्चों पर एकसाथ लड़ रहा है। ये भी ख्याल आता है कि घर में रहने वाले बच्चों का समय कैसे बीतता होगा? मैंने कहीं पढ़ा कि खिलौने के संबंध में रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि खिलौना वही अच्छा होता है जो अधूरा हो। बच्चे उसे खेल-खेल में तैयार करें।
अब बच्चों के आकर्षण का केंद्र खेल नहीं, खिलौना हो गया है। महंगे खिलौने में बनाने-सीखने के लिए कुछ नहीं होता। इस खिलौने ने धन-संपत्ति का तो प्रदर्शन होता है, लेकिन बच्चे के लिए कुछ नहीं होता। इसलिए बच्चा खो जाता है।
बच्चों के लिए खिलौने को लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी कहा गया है। अब देश के कई क्षेत्र खिलौनों के केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं। ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ रुपए की है, लेकिन भारत की इसमें हिस्सेदारी काफी कम है।
पिछले महीने जवानों की वीरता को सैल्यूट किया था
मोदी ने पिछले महीने मन की बात में करगिल युद्ध के 21 साल पूरे होने पर इस जंग में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा- पाकिस्तान ने भारत की पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश की थी। दुश्मन पहाड़ पर बैठा था, लेकिन जीत भारतीय सेना के हौसले और सच्ची वीरता की हुई।:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोरोना महामारी के दौर में गणेशोत्सव ऑनलाइन और ईकोफ्रेंडली तरीके से मनाया जा रहा, लोगों का संयम अभूतपूर्व है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES