हरियाणाः लॉकडाउन-3 का 28वां दिन:हरियाणा सचिवालय में कोरोना के चलते विजिटर एंट्री बैन, कालका सिविल अस्पताल के 10 कर्मचारी पॉजिटिव मिलने से अस्पताल बंद प्रदेश में 59 हजार 298 हुए कुल कोरोना संक्रमित
48 हजार 690 मरीज ठीक हुए, अब 9962 एक्टिव मरीजहरियाणा में अनलॉक-3 का 28वां दिन है। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच हरियाणा सचिवालय में विजिटर एंट्री बैन कर दी गई है। इसके साथ-साथ सचिवालय को सैनिटाइज भी करवाया जा रहा है। वहीं कालका के सिविल अस्पताल को अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां अस्पताल के 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया है। ओपीडी बंद हैं। वहीं प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 59 हजार 298 पहुंच गई है।
केद्रीय राज्यमंत्री मिले कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वे मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेत्री रंजीता मेहता संपर्क में आई थीं, जो कोरोना संक्रमित मिली हैं।
प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हजार के पहुंच गई है। गुरुवार को 1293 नए संक्रमित मिले तो 1077 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं 12 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 218 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 181 मरीजों की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 37 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 59298 पर पहुंच गया है, जिसमें से 48690 मरीज ठीक हो चुके हैं और 9962 एक्टिव मरीज हैं।
इन जिलों में मिले कोरोना पॉजिटिव
गुरुवार को 21 जिलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 141, सोनीपत में 123, फरीदाबाद में 96, पंचकूला में 94, यमुनानगर में 81, पानीपत में 79, रेवाड़ी में 75, अंबाला में 71, नारनौल में 63, कैथल में 62, हिसार में 61, रोहतक, सिरसा व फतेहाबाद में 47-47, भिवानी में 46, कुरुक्षेत्र में 45, करनाल में 37, झज्जर में 24, जींद में 21 तथा नूंह में 18 संक्रमित मिले।
इन जिलों में मरीज ठीक हुए
इसके साथ ही सिरसा में 254, फरीदाबाद में 141, गुड़गांव में 93, अंबाला में 75, यमुनानगर में 72, रोहतक में 67, नारनौल में 63, करनाल में 54, हिसार में 49, सोनीपत में 32, रेवाड़ी में 29, कुरुक्षेत्र में 26, पानीपत, पंचकूला व कैथल में 20-20, पलवल व झज्जर में 19-19, फतेहाबाद में 11, नूंह में 7 तथा भिवानी में 6 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं रेवाड़ी, पंचकूला व कुरुक्षेत्र में 2-2, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल, झज्जर व नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
82.11 फीसदी मरीज हुए रिकवर
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1051189 पर पहुंच गया है, जिसमें 985217 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6674 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.68 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 82.11 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 34 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 41467 पर पहुंच गया है। कोरोना से 646 मौतों से मृत्युदर 1.09 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 646 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 646 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 456 पुरूष और 190 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 167, गुड़गांव में 132, सोनीपत व पानीपत में 41-41, अंबाला, कुरुक्षेत्र व रोहतक में 29-29, करनाल में 25, यमुनानगर व झज्जर में 17-17, रेवाड़ी में 16, नूंह में 14, हिसार में 13, पंचकूला में 15, पलवल व सिरसा में 11-11, भिवानी में 10, कैथल में 9, जींद व फतेहाबाद में 8-8 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।