हरियाणा:प्रदेश के 16 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना, फतेहाबाद में बरसात से सड़कें हुई पानी-पानी, देखिए तस्वीरें फतेहाबाद जिले में मंगलवार सुबह भारी बारिश से सड़कों पर जगह-जगह जलभराव
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 21 अगस्त तक बरसात की संभावनाहरियाणा के कुछ जिलों में रूक-रूककर बरसात जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक ऐसे ही मौसम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश हो सकती है। इन जिलों में कुछ जगह भारी बारिश की भी संभावना है।मंगलवार को फतेहाबाद जिले में भारी बारिश हुई। सुबह करीब 6 बजे हुई बरसात में गलियां और सड़कें जलमग्न हो गई। चारों तरफ पानी ही पानी भरा था। फतेहाबाद के धर्मशाला रोड, लालबत्ती चौक, एमसी कॉलोनी और जवाहर चौक पर पानी भर गया।हालात ये थे कि कई-कई फीट तक पानी जमा होने के बाद पंप लगाकर पानी निकलवाया गया। आम लोग सुबह उठे तो चारों तरफ जल ही जल दिखा। इसके बाद नगर निकाय की टीमें एक्टिव हुई और जल निकासी की गई।वहीं प्रदेशभर की बात करें तो हरियाणा में 18 से 21 अगस्त तक बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक कम हो सकता है। यह 30 डिग्री से नीचे आ सकता है। प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश हुई है।
कृषि विभाग के अनुसार धान की फसल के लिए ये बारिश बहुत फायदेमंद है। बरसात से किसानों को फसल के उत्पादन में भी असर दिखेगा।