यूएस ओपन पर कोरोना का असर:इस साल दोनों वर्ग में डिफेंडिंग चैम्पियन नहीं खेलेंगे
August 16, 2020
जम्मू-कश्मीर :प्रशासन ने पिछले पांच महीनों से बंद पड़े सभी धार्मिक स्थानों को 16 अगस्त से खोलने का फैसला किया
August 16, 2020

रांची के दो दोस्तों की जुबानी धोनी की कहानी:मां के बर्थडे के दिन धोनी ने लिया संन्यास,

रांची के दो दोस्तों की जुबानी धोनी की कहानी:मां के बर्थडे के दिन धोनी ने लिया संन्यास, टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे, लेकिन टूर्नामेंट टल गया इसलिए संन्यास ले लिया धोनी ने समय बताकर रिटायरमेंट का ऐलान किया, कहा- आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर समझें
रांची में धोनी के दोस्त कहते हैं- माही कब क्या डिसीजन ले लेंगे, इसके बारे बताना बहुत ही मुश्किल हैभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। धोनी के अचानक रिटायरमेंट लेने से उनके फैंस को धक्का लगा है। हालांकि, रांची में धोनी के एक दोस्त शब्बीर बताते हैं कि धोनी टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे। लेकिन, कोविड-19 के कारण टला तो उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।

वहीं, रांची में ही धोनी के एक अन्य दोस्त सीमांत लोहानी बताते हैं कि 15 अगस्त यानी आज धोनी की मां का बर्थडे है। इसलिए, उन्होंने रिटायरमेंट के लिए इस खास दिन को चुना।अपनी मां के बर्थडे के दिन धोनी का संन्यास लेना वाकई कमाल है’
रांची में धोनी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक सीमांत लोहानी (चित्तू) कहते हैं, ’15 अगस्त और अपनी मां के जन्मदिन पर माही का क्रिकेट से संन्यास लेना वाकई कमाल है। ये काम सिर्फ एमएस धोनी ही कर सकते हैं। उनके संन्यास लेने पर उनके पिता, मां व पत्नी खुश हैं। क्योंकि अब वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।

मुझे भी माही ने संन्यास को लेकर कुछ नहीं बताया था। जबकि हमारी बराबर बात होती है। अचानक जब धोनी के रिटायरमेंट की खबर मिली तो मैं भी सन्न रह गया। मेरे पास शब्द ही नहीं है कि मैं उसके संन्यास लेने पर क्या बोलूं। लेकिन, कह सकता हूं कि क्रिकेट का कोहिनूर चला गया।”माही कब क्या डिसीजन ले लेंगे, इसके बारे बताना बहुत ही मुश्किल है’
रांची में धोनी के बचपन के दोस्त और स्कूली क्रिकेट में पहले विकेट के लिए धोनी के साथ रिकॉर्ड साझेदारी करने वाले शब्बीर हुसैन कहते हैं, ‘धोनी ने एकदम सही समय पर संन्यास लिया है। क्योंकि धोनी वर्ल्ड कप टी-20 को लेकर तैयारी में लगे थे। वो चाहते थे की एक और वर्ल्ड कप जीत लूं।

लेकिन कोविड-19 के चलते इस साल वर्ल्ड कप टल गया। अब टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल खेला जाएगा। अब उन्हें लगा होगा कि इतना लंबे समय तक इंतजार करना ठीक नहीं रहेगा। इसलिए उन्होंने क्रिकेट के प्लेटफॉर्म में जाकर संन्यास ले लिया। माही कब क्या डिसीजन ले लेंगे, इसके बारे बताना बहुत ही मुश्किल है।

क्योंकि जब उन्होंने टेस्ट से संन्यास लिया था तो वो पूरी लय में थे। अब माही के ऊपर क्रिकेट को लेकर किसी तरह का प्रेशर नहीं रहेगा। अब वे खुलकर आईपीएल में खेलेंगे।

Comments are closed.

Updates COVID-19 CASES