हरियाणा:पंचकूला में मुख्यमंत्री खट्‌टर ने तिरंगा फहराया, कहा- कोरोना ने हमारी रफ्तार जरूर रोकी
August 16, 2020
16 घंटे में शहर से निकला बारिश का पानी, 1 दिन में दोगुना हुआ यमुना का जलस्तर
August 16, 2020

गायनी वार्ड में कोरोना पॉजिटिव महिला डिलीवरी के लिए पहुंची तो मरीजों में मचा हड़ंकप

अस्पताल प्रशासन की चूक:गायनी वार्ड में कोरोना पॉजिटिव महिला डिलीवरी के लिए पहुंची तो मरीजों में मचा हड़ंकप, कई मरीज अस्पताल छोड़ गई घर कोरोना काल में नहीं बनाई गर्भवती के लिए अलग से कोई व्यवस्था, मरीजों में संक्रमण का बढ़ा खतराअस्पताल प्रशासन न तो मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था बना पा रहा है और न ही अपने स्टाफ सदस्यों के लिए। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों पर भारी पड़ रही है। सामान्य वार्ड में दाखिल मरीज व ड्यूटी करने वाली स्टाफ नर्सें पॉजिटिव आने लगी है। वहीं गायनी विभाग में कोरोना काल को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं बनाई। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर गुरुवार देर रात गायनी वार्ड में दाखिल मरीजों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

गुरुवार देर रात को मुलाना कोविड अस्पताल से डिलीवरी पेन के चलते छोड़पुर निवासी कोरोना पॉजिटिव गर्भवती डिलीवरी के लिए अस्पताल में दाखिल हुई। महिला के गायनी वार्ड में पहुंचते ही स्टाफ सदस्य व मरीजों में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक स्टाफ सदस्यों व वार्ड में दाखिल मरीजों के बीच कहासुनी होती रही। रात 9 बजे कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज के वार्ड में दाखिल होने के बाद वार्ड में दाखिल दूसरे मरीज अस्पताल छोड़कर घर चली गई। बता दें कि महिला 4 अगस्त को अम्बाला में कोरोना पॉजिटिव आई थी। तभी से महिला मुलाना कोविड अस्पताल में दाखिल थी। महिला का बच्चा स्वस्थ हैं।

वार्ड में बिना पीपीई किट काम कर रहे स्टाफ सदस्य

स्टाफ नर्सों ने कहा कि गायनी वार्ड में सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। कोरोना की दस्तक को करीब छह माह हो गए, लेकिन पॉजिटिव महिलाओं की डिलीवरी को लेकर अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं बनाई। वहीं स्टाफ सदस्यों को स्थिति से निपटने के लिए भी ट्रेनिंग नहीं दी गई। स्टाफों के पास न तो पीपीई किट हैं और न ही वार्ड सेनिटाइज हो पा रहा। गुरुवार को कोरोना के मरीज को गायनी वार्ड में दाखिल करना पड़ा, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं।

डिलीवरी के बाद कोरोना वार्ड में किया शिफ्ट : महिला की शुक्रवार को अस्पताल के गायनी वार्ड में नार्मल डिलीवरी हुई। इसके बाद महिला को को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया गया। महिला के कोरोना वार्ड में शिफ्ट किए जाने के बाद स्टाफ सदस्यों व दाखिल महिला मरीजों ने राहत की सांस ली।

चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही, जल्द बनाई जाएगी व्यवस्था : सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था बनाने का कार्य चिकित्सा अधीक्षक का हैं। यह गंभीर लापरवाही हैं। अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए जाने को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।

इधर, 16 नए संक्रमित केस मिले, 30 लोग ठीक होकर घर लौटे

कुरुक्षेत्र | अगस्त की शुरुआत से ही जिले में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। जिले में अब कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है। शुक्रवार कोरोना केस मिलने के मामले में कुछ राहत भरा रहा। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 30 से ज्यादा केस मिलने का सिलसिला भी टूटा। शुक्रवार को 16 नए केस मिले, लेकिन इससे करीब दोगुने 30 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे। अब जिले में 322 एक्टिव केस हो गए हैं।

अमीन में दो बच्चों समेत पांच केस : जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 16 नए केस मिले। इनमें गांव झांसा से 50 वर्षीय व्यक्ति, सैदां मोहल्ला शाहबाद से 32 वर्षीय महिला, नन्द कालोनी पिहोवा से 52 वर्षीय व्यक्ति, अधोया पिहोवा से 15 वर्षीय युवक, सेक्टर दो से 60 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, अमीन से 10 वर्षीय बच्चा, चार वर्षीय बच्ची, 33 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, गांव घराडसी से 36 वर्षीय महिला, विश्वकर्मा मंदिर शाहबाद से 25 वर्षीय युवती, गांव बण लाडवा से 39 वर्षीय व्यक्ति, यूनिवर्सिटी कैम्पस में 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव कौलापुर में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह के मुताबिक जिले 855 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 549 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। बता दें कि जिले से संबंधित 17 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें तीन लोग अंबाला, नीलोखेड़ी और कैथल के रहने वाले थे। जिले में अब कोरोना वायरस के 322 एक्टिव केस हैं।

इनको अस्पताल से मिली छुट्‌टी

शुक्रवार को 30 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली। इनमें जिला लैब से 25 वर्षीय व्यक्ति, गांव झांसा से 50 वर्षीय व्यक्ति, मौहल्ला सैदंा शाहाबाद से 32 वर्षीय महिला, नंद कॉलोनी पिहोवा से 52 वर्षीय व्यक्ति, यूनिवर्सिटी कॉलोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव कौलापुर से 25 वर्षीय व्यक्ति, होमआइसोलेट से 20 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बच्चा, 20 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय व्यक्ति,14 वर्षीय युवती, हिरमी कोविड सैंटर से 46 वर्षीय महिला, मैक्स अस्पताल से 61 वर्षीय व्यक्ति, लैब से 25 वर्षीय व्यक्ति, गांव झांसा से 50 वर्षीय व्यक्ति, सैदां मोहल्ला शाहाबाद से 32 वर्षीय महिला, नंद कॉलोनी पिहोवा से 52 वर्षीय व्यक्ति, यूनिवर्सिटी कॉलोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति, कोलहापुर से 25 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 36 वर्षीय, शाहबाद से 52 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES