पीओके में चीन का विरोध:नीलम-झेलम नदी पर बन रहे डैम के खिलाफ लोगों में आक्रोश
August 14, 2020
लेग स्पिनर अमित मिश्रा बोले- आईपीएल में सबसे सफल भारतीय हूं, पर कोई चर्चा नहीं करता
August 14, 2020

वैक्सीन लॉन्च करने के दो दिन बाद रूस का नया दावा- एक डोज दो साल तक वायरस से बचाने में कारगर होगी

वैक्सीन लॉन्च करने के दो दिन बाद रूस का नया दावा- एक डोज दो साल तक वायरस से बचाने में कारगर होगी; दुनिया में 2.10 करोड़ केस दुनिया में अब तक 7.53 लाख मौतें हुईं, 1.39 करोड़ लोग ठीक हुए
अमेरिका में अब तक 54 लाख संक्रमित, जबकि 1.70 लाख मौतें हुईंदुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 10 लाख 77 हजार 917 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 39 लाख 10 हजार 488 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 53 हजार 394 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। रूस ने कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी लॉन्च करने के दो दिन बाद इसे लेकर नया दावा किया है। गामेलया नेशनल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर एलेक्जेंडर ने कहा है कि वैक्सीन की एक डोज दो साल तक वायरस से बचाने में कारगर होगी।

गिंट्सबर्ग ने रूस के सरकारी टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को तैयार करने में रिसर्च सेंटर को पांच महीने का वक्त लगा। रूस सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल यह वैक्सीन सिर्फ फ्रंटलाइन कर्मचारियों और दूसरे जरूरतमंद लोगों को ही लगाया जाएगा।ब्रिटेन: फ्रांस समेत पांच देश क्वारैंटइन लिस्ट में शामिल

ब्रिटेन ने फ्रांस और नीदरलैंड समेत चार अन्य देशों को अपनी क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। लिस्ट में शामिल देशों से यूके पहुंचने वाले लोगों के लिए 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी होगा। देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ग्रांट शैप्स ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फ्रांस ने कहा है कि वह भी ब्रिटेन के लोगों पर इसी तरह की पाबंदियां लगा सकता है।वेनेजुएला: कराकस के गवर्नर की मौत
वेनेजुएला की राजधानी कराकस के गवर्नर डैरियो विवास की गुरुवार को संक्रमण से मौत हो गई। देश की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 70 साल के विवास राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के करीबी थे। वह 19 जुलाई को संक्रमित मिले थे। इसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे। विवास वेनेजुएला में संक्रमण से मरने वाले पहले बड़े सरकारी अफसर हैं।
कोलंबिया: 14 हजार से ज्यादा मौतें
कोलंबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 11 हजार 286 नए मामले सामने आए हैं और 308 मौतें हुई हैं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 33 हजार 805 हो गया है। अब तक यहां 14 हजार 145 मौतें हुई हैं। 1 लाख 49 हजार 944 मामलों के साथ कोलंबिया की राजधानी बोगोटा सबसे ज्यादा प्रभावित है।ब्राजील: 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा नए मामले
ब्राजील में 24 घंटे में 60 हजार 91 नए मामले सामने आए हैं। महामारी फैलने के बाद यह तीसरा मौका है जब देश में एक ही दिन में 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले 29 जुलाई को 69 हजार 74 और 22 जुलाई को 67 हजार 860 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अब देश में संक्रमितों की संख्या 32 लाख 24 हजार 876 हो गई है। अब तक यहां 1 लाख 5 हजार 463 लोगों की जान गई है।

जापान: 1177 नए मामले
जापान में गुरुवार को 1177 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान गई। इसके साथ ही जापान में संक्रमितों की संख्या 52 हजार 929 हो गई है। इनमें से 712 लोग डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर संक्रमित मिले थे। अब तक देश में 1086 मौतें हुई हैं। गुरुवार को राजधानी टोक्यो में 177 मरीज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES