हरियाणा:कोरोना के बीच मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी,
August 12, 2020
मेरा पानी, मेरी विरासत योजना:पहली किस्त में किसानों को मिलेगे 10.21 करोड़ रुपए
August 12, 2020

प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

राज्य में प्रति 10 लाख पर 30 हजार जांच हुईं
रिकवरी दर 82.55%, अब तक 509 की मौतप्रदेश में 43705 संक्रमित हुए, 36082 ठीक हुए, 827 नए मरीज मिले, 7 मौतें; पहली बार सक्रिय मरीज 7 हजार पार हुए प्रदेश में टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को 827 नए मरीज मिले हैं। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 43705 हो गई है। 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हो गई। फरीदाबाद में 2, गुड़गांव, अम्बाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में 1-1 मौत हुई है। मौतों की संख्या 509 पर पहुंच गई। राज्य में अब प्रति 10 लाख पर 30 हजार से ज्यादा टेस्टिंग हो गई हैं। हर दिन औसतन 15 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। टेस्टिंग बढ़ाए जाने के बाद लगातार 600 से ज्यादा केस आ रहे हैं।

राज्य में एक दिन में 590 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 36082 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट 83 फीसदी के करीब पहुंच गया है। लगातार मरीज मिलने से पहली बार सक्रिय मरीजों की संख्या सात हजार पार होकर 7114 पर पहुंच गई। अब पंचकूला में भी मरीज एक हजार पार हो चुके हैं। जबकि रोहतक दो हजार, महेंद्रगढ़ एक हजार के आंकड़े के करीब पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 17824 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 16990 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 798 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए हैं।

135 मरीजों की हालत गंभीर, इनमें 22 वेंटिलेटर पर
फरीदाबाद में सर्वाधिक 72 गंभीर मरीज
राज्य अब तक 509 मरीजों की जान जा चुकी है। 135 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 113 ऑक्सीजन तो 22 वेंटिलेटर पर हैं। सबसे ज्यादा 72 गंभीर मरीज फरीदाबाद में भर्ती हैं। इसी जिले में अब तक सबसे ज्यादा 144 मौतें हो चुकी हैं। इनके अलावा रोहतक व मुलाना में 14-14, सोनीपत में 11, नूंह में 4, करनाल व हिसार में 7-7, गुड़गांव में 4, कुरुक्षेत्र में 2 गंभीर मरीज भर्ती हैं।

आज तक की स्थिति

771769 लोगों के सैंपल लिए गए हैं
5.64% लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई
5762 लोगों की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है
82.55% लोग ठीक होकर लौट चुके
1.16% लोगों की मौत हुई है अब तक
प्रति 10 लाख लोगों पर 30445 टेस्टिंग
29 दिन में अब दोगुने हो रहे मरीज
यहां मिले नए मरीज
फरीदाबाद में 121, सिरसा में 95, रेवाड़ी में 73, गुड़गांव, अम्बाला 69-69, सोनीपत में 48, पलवल में 47, रोहतक में 42, कुरुक्षेत्र में 40, पानीपत, करनाल में 38-38, महेंद्रगढ़ में 31, यमुनानगर में 30, पंचकूला में 26, कैथल में 14, हिसार में 12, झज्जर में 11, चरखी दादरी में 7, फतेहाबाद, नूंह में 5-5, भिवानी, जींद में 3-3 मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES