कोरोना इफैक्ट:बड़ी मुश्किल से घर को संभाला, लॉकडाउन में फिर से भूखे मरने की नौबत आई तो ऐसे लड़ रही है
August 2, 2020
अयोध्या में नया युग:अयोध्या में सजने लगे आश्रम और अखाड़े, चौक-चौराहों के मंदिरों में संकीर्तन की गूंज
August 2, 2020

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या दौरा रद्द किया

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या दौरा रद्द किया; देश में अब तक 17.54 लाख केस लगातार तीसरे दिन 54,000 से ज्यादा संक्रमित बढ़े, रिकॉर्ड 51,232 मरीज ठीक हुए, 852 की मौत
देश में अब तक 37,403 लोग जान गंवा चुके, सबसे ज्यादा 15,316 मौतें महाराष्ट्र में
शनिवार को सबसे ज्यादा 9,601 केस महाराष्ट्र में और इसके बाद 9,276 केस आंध्र प्रदेश में आएउत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी की रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से ही लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। वे घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं। इससे पहले वे 2 बार सांसद भी रही थीं। उनकी मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है।देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 54 हजार 117 हो गई है। आंकड़ा लगातार 3 दिन से 54 हजार से ज्यादा बढ़ रहा है। शनिवार को 54 हजार 865 केस आए। राहत की बात ये है कि 51 हजार 232 मरीज ठीक भी हो गए। 852 लोगों की मौत हुई। संक्रमण के मामले में टॉप-3 राज्यों की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में जितने नए मरीज बढ़े, उससे कहीं ज्यादा ठीक हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES