पाकिस्तान और चीन की नींद हराम करने आ गया राफेल अम्बाला में खुशी का माहौल
July 29, 2020
सीएम का केंद्रीय मंत्री से आग्रह:रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर करनाल तक बनाने की तैयारी
July 29, 2020

सीरो सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा:हरियाणा में हर 9वें व्यक्ति को हुआ कोरोना और ठीक भी हो गए

सीरो सर्वे की रिपोर्ट में खुलासा:हरियाणा में हर 9वें व्यक्ति को हुआ कोरोना और ठीक भी हो गए, 5 जिलों में 1957 सैंपल लिए, 11.19% में एंटीबॉडी बना अब प्रदेश के सभी जिलों में 500 से 1000 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे
प्रदेश में एक दिन में 719 नए मरीज मिले, 9 लोगों की मौतें राज्य में हर 9वां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुका है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 जिलों में किए गए सीरो सर्वे में हुआ है। 1957 लोगों के सैंपल में 11.19% में एंटीबॉडी पाया गया। यानी इन लोगों को पता ही नहीं लगा कि कब वे कोरोना संक्रमित हुए। उनके शरीर में एंटीबॉडी बना व रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होने की वजह से ठीक भी हो गए।

सोनीपत जिले में सर्वाधिक 17.14% लोगों में एंटीबॉडी पाया गया। अलावा अम्बाला, फरीदाबाद, गुड़गांव व पंचकूला में भी यह सर्वे हुआ। पंचकूला में सबसे कम 4.78% लोगों में एंटीबॉडी मिला। जिन लोगों के सैंपल लिए गए, उनमें ज्यादातर में लक्षण नहीं थे। पिछले माह लिए गए सैंपल की रिपोर्ट के अध्ययन के बाद विभाग ने पूरे प्रदेश में सीरो सर्वे कराने का फैसला लिया है। हर जिले में 500 से 1000 सैंपल लिए जाएंगे।

क्या है सीरो सर्वे

किसी क्षेत्र में वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे किया जाता है।
क्षेत्र के कुछ चयनित लोगों के ब्लड के सैंपल लिए जाते हैं। फिर जांच कर एंटीबॉडी का पता लगाते है।
वायरस के प्रवेश करने पर शरीर में उससे लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनना शुरू होता है।
वायरस खत्म होने के बाद भी यह एंटीबॉडी संबंधित व्यक्ति के ब्लड में रहती है।
इससे यह पता लग जाता है कि उक्त व्यक्ति कभी न कभी संबंधित वायरस की चपेट में आया था।
कुरुक्षेत्र में केंद्र ने कराया सर्वे, 3% में मिला एंटीबॉडी

केंद्र सरकार की ओर से देश के चयनित 83 जिलों में सीरो सर्वे कराया था। इनमें हरियाणा का कुरुक्षेत्र जिला शामिल रहा। यहां पर करीब 3% लोगों में एंटीबॉडी पाया गया था।

प्रदेश में एक दिन में 719 नए मरीज मिले, 9 मौतें
राजधानी हरियाणा | प्रदेश में मंगलवार को कोरोनावायरस के 719 नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 33,132 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान गई है। फरीदाबाद में 4, अम्बाला में 2, गुड़गांव, झज्जर, पंचकूला में 1-1 मरीज की मौत हुई है। इससे मौतों का आंकड़ा 417 पर पहुंच गया है। एक दिन में 712 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 25,758 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अभी 6957 एक्टिव मरीज हैं। अब 24 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं।

कोरोना संक्रमण को लेकर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने वीडियो काॅन्फ्रेंस कर मंथन किया। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस हेल्थ राजीव अरोड़ा ने बताया कि जून में रिकवरी दर 44.78% थी, जो जुलाई के अंत तक 77.74 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में 10,630 आइसोलेशन बेड, 1,080 वेंटिलेटर और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति है। इस दौरान गुड़गांव और फरीदाबाद के डीसी से भी रिपोर्ट ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES