हरियाणा: अनलॉक-2 का 27वां दिन:प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुले,
July 27, 2020
कोरोना का असर:14 साल में पहली बार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगी
July 27, 2020

कोरोना अलर्ट:पहली बार राज्य में रिकवरी रेट 77.24% पर पहुंचा,

कोरोना अलर्ट:पहली बार राज्य में रिकवरी रेट 77.24% पर पहुंचा, भिवानी में सर्वाधिक 92% तो पंचकूला में सबसे कम 41% हुए ठीक प्रदेश में एक दिन में 751 नए मरीज मिले तो 730 संक्रमित ठीक भी हुए
31,569 हुए कुल पॉजिटिव, 24,384 लाेग हो चुके ठीकतेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर है। प्रदेश में पहली बार 77 प्रतिशत से ऊपर रिकवरी रेट पहुंच गया है। 399 मौतों के बाद प्रदेश अभी 21.49 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य के सात जिले ऐसे भी हैं, जहां राज्य के औसत से रिकवरी रेट बेहतर है।

सबसे बेहतर रिकवरी भिवानी, नूंह और गुड़गांव में है। इनके अलावा सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल व झज्जर की रिकवरी भी हरियाणा की औसत 77.24 प्रतिशत से अच्छी है। सबसे कम 41.66 प्रतिशत रिकवरी रेट पंचकूला की है। जबकि नीचे से दूसरे नंबर पर 49.12 प्रतिशत के साथ पानीपत है। इधर, राज्य में एक दिन में 751 नए केस आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 31,569 हो गई है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ एक मौत हिसार में हुई है। अब मौतों का आंकड़ा 399 पर पहुंच गया है।

मौत का प्रतिशत कम होकर 1.26 पर आ गया है। राज्य में 730 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों की कुल संख्या 24,384 हो गई है। अब प्रदेश में 6786 एक्टिव मरीज एक्टिव हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राहत की बात यह भी है कि एक ही दिन 121 मरीजों की हालत ठीक होने पर उन्हें ऑक्सीजन और वेंटीलेटर से बाहर किया गया है। अब राज्य में 116 मरीज की हालत गंभीर है। जबकि एक दिन पहले सीरियस मरीजों की संख्या 237 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES