शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री; कहा- मेरे संपर्क में आए लोग टेस्ट कराएंदेश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 31 हजार 406 पर पहुंचा, सबसे ज्यादा 13 हजार 132 मौतें महाराष्ट्र में
शुक्रवार को महाराष्ट्र में 9615 संक्रमित मिले, आंध्र प्रदेश में 8147 और तमिलनाडु में 6785 लोग पॉजिटिव पाए गएमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं। वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं कोरोना गाइडलाइंस का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह मुताबिक, खुद को क्वारैंटाइन कर रहा हूं। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि वे सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही मुश्किल खड़ी कर सकती है।’
देश में रिकॉर्ड 48 हजार 895 मरीज मिले
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 13 लाख 37 हजार 22 हो चुकी है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 48 हजार 895 मरीज मिले। यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। देश में सिर्फ दो दिन में 97338 मरीज मिले। शुक्रवार को 48 हजार 443 केस सामने आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 761 लोगों की मौत हो गई।कोरोना अपडेट्स
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 48 हजार 916 केस मिले और 757 लोगों की जान चली गई। इसके साथ देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख 36 हजार 861 हो गई है। इनमें 4 लाख 56 हजार 71 एक्टिव मामले हैं। वहीं, 8 लाख 49 हजार 431 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, अब तक 31 हजार 358 लोगों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया गया है। आज सुबह बाजार बंद रहे और सड़कें खाली दिखीं। नागपुर में अब तक 3 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 40 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को शहर में 199 केस आए और 2 लोगों की मौत हुई।
कोलकाता एयरपोर्ट पर आज भी फ्लाइट ऑपरेशन बंद रखा गया है। यह 29 जुलाई तक रहेगा।
दिल्ली में जल्द ही सिनेमा घरों को खोल दिया जाएगा। इसके लिए राजधानी के सिनेमा घरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीवीआर सिनेमा के सीईओ जी दत्ता ने कहा कि हम सैनिटाइजेशन और मास्क लगाने जैसे नियमों का पालन करेंगे।