जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर : श्रीनगर के रनबीरगढ़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए
July 25, 2020
शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री
July 25, 2020

राजस्थान में सियासी ड्रामा LIVE:मुख्यमंत्री गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की मीटिंग बुलाई

राजस्थान में सियासी ड्रामा LIVE:मुख्यमंत्री गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की मीटिंग बुलाई, इसमें विधानसभा सत्र बुलाने पर चर्चा होगी; कांग्रेस का जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन जारीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- हमें बहुमत साबित करना है, राज्यपाल विशेष सत्र बुलाएं
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा- नहीं बुला सकते, राज्य में कोरोना संकट है
हाईकोर्ट ने स्पीकर को 19 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोका, अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगीराजस्थान में सियासी घटनाक्रम का आज 16वां दिन है। विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की मीटिंग बुलाई है। खबर है कि वे विधायकों के साथ फेयर मोंट होटल में बैठक भी कर सकते हैं। उधर, कांग्रेस आज भाजपा के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उधर, मुख्यमंत्री गहलोत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर अड़े हैं। उन्होंने शुक्रवार देर रात 1 बजे तक कैबिनेट की बैठक की। तीन घंटे चली बैठक में राज्यपाल कलराज मिश्र की आपत्तियों पर चर्चा की गई। क्या फैसला लिया गया। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले दोपहर को मुख्यमंत्री और विधायकों ने 5 घंटे राजभवन में धरना दिया था। 27 साल पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री भेरौसिंह शेखावत ने ऐसा किया था। 1993 में वे राजभवन में धरने पर बैठ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES