अमेरिका ने कहा- जिन नए विदेशी छात्रों का पूरा कोर्स ऑनलाइन हो चुका है, उन्हें देश में आने की मंजूरी नहीं दी
July 25, 2020
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर : श्रीनगर के रनबीरगढ़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए
July 25, 2020

ट्रम्प ने दवाओं की कीमत कम करने वाले आदेश पर साइन किए, अब कनाडा से सस्ती दवाएं मंगा सकेगा अमेरिका

ट्रम्प ने दवाओं की कीमत कम करने वाले आदेश पर साइन किए, अब कनाडा से सस्ती दवाएं मंगा सकेगा अमेरिका; दुनिया में 1.59 करोड़ केसदुनियाभर में अब तक 6.42 लाख मौतें हुईं, जबकि 96 लाख से ज्यादा ठीक हुए
अमेरिका में 42 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.48 लाख लोगों की मौत हुईदुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 59 लाख 40 हजार 379 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 97 लाख 23 हजार 949 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 42 हजार 688 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को चार एग्जीक्यूटिव आर्डर साइन किए। इनमें दवाओं की कीमत कम करने और इलाज के खर्च को किफायती बनाने से जुड़े आदेश शामिल थे। इससे अमेरिका के कई राज्यों को कनाडा से सस्ती दवाएं मंगाने में मदद मिलेगी।

ट्रम्प के नए आदेशों से इंसुलिन जैसी दवाएं मरीजों को कम दामों पर मिल सकेंगी। दवाओं से जुड़े यह नए आदेश शनिवार से लागू हो जाएंगे। इन आदेशों पर चर्चा के लिए ट्रम्प 28 जुलाई को दवा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।दक्षिण कोरिया: मार्च के बाद सबसे ज्यादा मामले

दक्षिण कोरिया में मार्च के बाद पहली बार सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरिया सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को यहां 86 नए मामले सामने आए। इनमें से 27 में डोमेस्टिक इंफेक्शन था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि विदेश से पहुंचने वाले लोगों के पॉजिटिव मिलने पर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। दूसरे देशों से लौटने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग की जा रही है।

फ्रांस: लोगों से कैटालोनिया न जाने की अपील

फ्रांस सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे कैटालोनिया इलाके न जाएं। प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने कहा कि सरकार स्पेन से लगी सीमा पर निगरानी बढ़ा रही है। बॉर्डर से संक्रमितों के देश में आने पर संक्रमण बढ़ने का खतरा है। खासतौर देश के उत्तर-पूर्वी बॉर्डर पर सरकार की नजर हैं। देश में पिछले 15 दिन में 16 हजार 410 मामले सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर इसी इलाके में मिले थे। फ्रांस ने बीते दिनों देश में सभी इंडोर प्लेस पर मास्क जरूरी किया है।

नॉर्वे: स्पेन से आने वाले 10 दिन के लिए क्वारैंटाइन होंगे

नॉर्वे ने शुक्रवार को यात्रा पाबंदियों से जुड़ी नए गाइडलाइन्स जारी की। नए नियमों के मुताबिक, स्पेन से पहुंचने वाले लोगों के लिए 10 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। हालांकि, स्वीडन से आने वालों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी। देश में अब तक 9 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां 255 मौतें हुई हैं और 8674 लोग ठीक भी हुए हैं। नॉर्वे ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी एयरपोर्ट पर लोगों के लिए टेस्टिंग जरूरी की है।

पाकिस्तान: 103 साल का संक्रमित ठीक हुआ

पाकिस्तान में एक 103 साल के संक्रमित बुजुर्ग ने महामारी को हराया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बुजुर्ग का नाम अजीज अब्दुल अलीम है। वे देश के उत्तरी जिले चित्राला के रहने वाले हैं। अजीज को बीते महीने के आखिर में पॉजिटिव पाया गया था। ठीक होने के बाद इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश में अब तक 2 लाख 70 हजार 400 संक्रमित मिले हैं और 5763 मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES