मप्र: अनलॉक 2 का 24वां दिन:राज्य में 24 घंटे में 843 नए केस मिले; 10 की मौत हुई
July 24, 2020
चीन ने चेंग्दू शहर में अमेरिकी कॉन्स्युलेट बंद करने के आदेश दिए, लाइसेंस रद्द किया;
July 24, 2020

कोरोना दुनिया में LIVE:दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के पार,

कोरोना दुनिया में LIVE:दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के पार, सभी स्कूल चार हफ्तों के लिए बंद किए गए; दुनिया में 1.53 करोड़ केस दुनियाभर में अब तक 6.36 लाख मौतें हुईं, जबकि 95 लाख से ज्यादा ठीक हुए
अमेरिका में 41 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक 1.47 लाख लोगों की मौत हुई
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 56 लाख 51 हजार 601 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 95 लाख 35 हजार 209 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 36 हजार 464 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गुरुवार को कहा कि बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट ने देश में सभी स्कूलों को अगले चार हफ्तों के लिए बंद करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में मौजूदा एकेडमिक सेशन को 2021 बढ़ाया जाएगा जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी की जा सके। हमने स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने के बाद यह कदम उठाया है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 41,69,991 1,47,333 19,79,617
ब्राजील 22,89,951 84,207 15,70,237
भारत 12,88,130 30,645 8,17,593
रूस 7,95,038 12,892 5,72,053
द.अफ्रीका 4,08,052 6,093 2,36,260
पेरू 3,71,096 17,654 2,55,945
मैक्सिको 3,70,712 41,908 2,36,209
चिली 3,38,759 8,838 3,11,431
स्पेन 3,17,246 28,429 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,97,146 45,554 उपलब्ध नहीं
फ्रांस: बेरोजगार युवाओं के लिए पैकेज का ऐलान

फ्रांस ने महामारी से बेरोजगार हुए युवाओं के लिए 6.5 बिलियन यूरो (करीब 5650 हजार करोड़ रुपए) के पैकेज का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते ने गुरुवार को बताया कि यह एक दो साल की योजना है। इसके तहत सरकार कंपनियों को 25 साल से कम उम्र के युवाओं को नौकरी देने के लिए सब्सिडी देगी। इराक: इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मंजूरी

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद इराक ने गुरुवार इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दोबारा शुरू करने को मंजूरी दे दी। यहां के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने कहा, ‘‘बगदाद, बसरा और नजफ एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले लोगों की मांग बढ़ी है। इसे देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की इजाजत दी जाती है।’’ देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2361 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 2 हजार 226 हो गया है। वहीं 4122 मौतें हुई हैं। अब तक 69 हजार 405 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं।

अमेरिका: ट्रम्प ने अपनी पार्टी का कार्यक्रम रद्द किया

अमेरिका में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रम्प ने फ्लोरिडा में होने वाली रिपब्लिकन पार्टी का कार्यक्रम रद्द कर दिया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने संक्रमण को देखते हुए पहले से तय अपनी रैलियों के बदले टेली रैली करने का ऐलान किया था। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां 4 लाख 21,857 मामलों के साथ कैलिफोर्निया सबसे प्रभावित राज्य बन गया है।ब्राजील: एक दिन में 59 हजार से ज्यादा मामले

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 59 हजार 961 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या 22 लाख 87 हजार 475 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया देश में अब तक 84 हजार 82 जान गई हैं। महामारी करीब 15 लाख 70 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।अमेरिका के बाद ब्राजील महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश है।तुर्की: संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार

तुर्की में पिछले 24 घंटों में 913 नए मामलों की पुष्टि के साथ संक्रमितों की संख्या 2 लाख 23 हजार 315 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोका ने ट्वीट कर बताया कि अब तक 44 लाख 46 हजार 373 लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं 2 लाख 6 हजार 365 लोग ठीक हुए हैं। यहां 5563 मौतें हुई हैं। तुर्की में संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES