सरकार का गांवों में सफाई पर जोर:गांवों में कचरा प्रबंधन की संभावना
July 21, 2020
राम मंदिर का नींव पूजन:अयोध्या में तीन दिन चलेगा समारोह
July 21, 2020

मप्र के राज्यपाल नहीं रहे:लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन,

मप्र के राज्यपाल नहीं रहे:लालजी टंडन का 85 साल की उम्र में निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के अस्पताल में 40 दिन से भर्ती थे लालजी टंडन के निधन की सूचना उनके बेटे आशुतोष ने ट्वीट के जरिए दी, आज लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई, अटलजी के साथ वे लंबे समय तक रहेमध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (85) का मंगलवार सुबह 5.30 बजे निधन हो गया। टंडन को 11 जून को सांस लेने में तकलीफ और बुखार के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी हालत क्रिटिकल बताई गई थी। आज शाम 4.30 बजे उनका लखनऊ में अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।टंडन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। लिवर में दिक्कत होने की वजह से 14 जून को इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था। टंडन की हालत में सुधार न होता देख केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बाई पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था।

उन्हें कानून की बेहतर समझ थी: मोदी

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘लालजी टंडन समाज के लिए किए अपने कामों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वे एक कुशल प्रशासक थे। कानूनों मामलों की उन्हें गहरी समझ थी। अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वे लंबे समय तक और करीब से जुड़े रहे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES