ओली की एक और हरकत :नेपाल के थोरी में राम के जन्म के सबूत देने के लिए वहां खुदाई
July 17, 2020
आइसोलेशन वार्ड में अमिताभ :फैन्स का आभार व्यक्त कर लिखा- ‘अस्पताल में पाबंदियां,
July 17, 2020

अमेरिका में एक दिन में 77 हजार नए मामले, इजराइल में नई पाबंदियों का ऐलान

अमेरिका में एक दिन में 77 हजार नए मामले, इजराइल में नई पाबंदियों का ऐलान; दुनिया में 1.39 करोड़ संक्रमित दुनियाभर में अब तक 5.89 लाख लोगों की जान गई, 82.13 लाख ठीक हुए
अमेरिका में सबसे ज्यादा 36.34 लाख मरीज, 1 लाख 40 हजार 367 मौतेंदुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 39 लाख 43 हजार 817 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 82 लाख 76 हजार 887 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 92 हजार 628 की जान गई है। अमेरिका में गुरुवार को 77 हजार 255 नए मामले सामने आए। यह महामारी फैलने के बाद यहां एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। यह एक हफ्ते पहले यहां मिल रहे संक्रमितों की संख्या की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।

यहां सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है जहां 4 लाख 31 हजार 380 संक्रमित मिले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों ने पाबंदियों में दी गई राहत वापस ले ली है। टेस्टिंग बढ़ा दी गई है और लोगों से मास्क पहनने की अपील की जा रही है।

इजराइल सरकार ने शुक्रवार से नई पाबंदियां लागू करने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि सप्ताह के अंत में शुक्रवार दोपहर से रविवार सुबह तक लॉकडाउन होगा। इस दौरान मॉल्स, दुकानें, पूल, जू और म्यूजियम बंद रहेंगे। लोग अपने घरों से बाहर निकल सकेंगे। हालांकि, मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। स्पेन: कैटालोनिया क्षेत्र में दोबारा लॉकडाउन
स्पेन ने कैटालोनिया क्षेत्र में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया है। देश में एक हफ्ते पहले ही लॉकडाउन हटाया गया था। इसके बाद इस क्षेत्र में मामले बढ़ने लगे हैं। यहां संक्रमण के कई नए कल्सटर्स सामने आए हैं। इसे देखते हुए यह फैसला किया गया। इससे यहां रहने वाले करीब 1 लाख 60 हजार लोगों पर असर होगा। स्पेन में महामारी से अब तक 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ब्राजील: संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार

ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख के पार हो गया है। यहां 27 दिन में ही मामले डबल हो गए हैं। पिछले हफ्ते से यहां हर दिन करीब 40 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। यहां पर साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा 1 लाख 34 हजार 573 संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES