झारखंड: अनलॉक-2 का 12वां दिन / राज्य में कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की हुई मौत

झारखंड: अनलॉक-2 का 12वां दिन / राज्य में कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की हुई मौत, बंगाल-झारखंड सीमा सील अब झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3660 हो चुकी है
1 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक रांची में 120 कोराेना पॉजिटिव मिलेरांची/जमशेदपुर/धनबाद. राज्य में कोरोना संक्रमण से रविवार को 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से चार संक्रमित रिम्स में, एक जमशेदपुर व एक गोड्डा के हॉस्पिटल में इलाजरत थे। शनिवार को भी राज्य में तीन मरीजाें की मौत हुई थी। इनमें मेदांता अस्पताल रांची में भर्ती गिरिडीह का 55 वर्षीय व्यक्ति है। वहीं दाे अन्य मृतक कतरास के रहने वाले सगे भाई थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में 162 नए पाॅजिटिव भी मिले है। अब झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3660 हो चुकी है। वहीं, कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने पश्चिम बंगाल से रांची जिला से जुड़ने वाले बॉर्डर को फिर से सील कर दिया है।
कोडरमा के चिंडवाडा गांव का रहने वाला था 67 वर्षीय मरीज
रिम्स के चिकित्सकों ने बताया कि चारों संक्रमित मृतकों में से एक धनबाद का रहने वाला था। 72 वर्षीय यह मरीज हाइपरटेंशन और फेफड़े की बीमारी से पीड़ित था। ब्लड प्रेशर की दवा चल रही थी और सांस लेने में भी तकलीफ थी। रविवार की सुबह करीब 8:40 बजे कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा मरीज कोडरमा के चिंडवाडा गांव का रहने वाला 67 वर्षीय व्यक्ति था। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित था। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी दोनों किडनियां फेल हो गई थी। उसका इलाज कई दिनों से राज हॉस्पिटल में चल रहा था। चार दिन पूर्व ही उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। चिकित्सको ने बताया कि स्थिति गंभीर होने पर रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसे रिम्स में रेफर किया गया। मरीज आईसीयू तक पहुंच पाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दी।
चौथा मरीज बिहार के गया जिले का रहने वाला था
इसके अलावा तीसरा मरीज हजारीबाग का रहने वाला है। इसे हृदय संबंधित बीमारी के इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। कोविड वार्ड में भर्ती था। स्थिति गंभीर होने के कारण मरीज की मौत हो गई। चौथा मरीज बिहार के गया जिले का रहने वाला था। उसका इलाज भी कोविड वार्ड में चल रहा था। मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्थिति लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
छठे संक्रमित की मौत गोड्डा के एक अस्पताल में हुई
पांचवें संक्रमित की मौत जमशेदपुर के टीएमएच हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई। मरीज कैंसर की बीमारी से पीड़ित था। बाहर से इलाज करवाकर दस दिन पहले टीएमएच में दाखिल हुआ था। 55 वर्षीय मरीज सोनारी का रहनेवाला था। वहीं, छठे संक्रमित की मौत गोड्डा के एक अस्पताल में हुई। मृतक महागमा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत था।
रांची के संक्रमितों में निजी अस्पताल के एक डॉक्टर और जैप के डीएसपी भी
इधर, शनिवार को मिले संक्रमित मरीजों में बोकारो के 6, चतरा के 14, देवघर के 2, धनबाद के 5 दुमका के 1, पूर्वी सिंहभूम के 20, गढ़वा के 21, गिरिडीह के 7, गोड्‌डा के 1, गुमला के 8, हजारीबाग के 4, जामताड़ा के 2, कोडरमा के 13, लातेहार के 3, लोहरदगा के 5, पाकुड़ के 3, पलामू के 7, रामगढ़ के 10, रांची के 20, साहेबगंज के 4, सरायकेला के 4, सिमडेगा के 1 और पश्चिमी सिंहभूम के 1 लोग है। रांची के संक्रमितों में निजी अस्पताल के एक डॉक्टर और जैप के डीएसपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बिडेन से भी पिछड़ रहे हैं।
    July 12, 2020
    मुख्यमंत्री हाउस में कांग्रेस विधायक दानिश अबरार ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
    July 12, 2020