कोरोना से लड़ता बच्चन परिवार / अमिताभ के 4 बंगले सील, संपर्क में आए 54 में से 30 का टेस्ट
July 12, 2020
ट्रम्प वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में घायल जवानों का हालचाल जानने पहुंचे
July 12, 2020

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया, ईरान में शादी और जनाजे में ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक; दुनिया में 1.28 करोड़ केस कोरोना से दुनियाभर में अब तक 5.68 लाख लोगों की जान गई, 75.09 लाख ठीक हुए
अमेरिका में सबसे ज्यादा 33.57 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 37 हजार 418 मौतेंवॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 28 लाख 80 हजार 946 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 75 लाख 9 हजार 93 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 68 हजार 453 की मौत हो चुकी है। इजराइल की सरकार ने महामारी की वजह से बेरोजगार हुए लोगों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि देश के 3 लाख 80 हजार छोटे व्यापारियों को इससे फायदा होगा। इसके तहत एक व्यापारी को 7500 शेकेल्स (करीब 1 लाख 63 हजार रु.) दिए जाएंगे। यह उन्हें लौटाने नहीं होंगे।
उधर, ईरान ने देश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शादी और जनाजे में ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को इसका ऐलान किया। ईरान ने अप्रैल से ही लॉकडाउन में राहत देनी शुरू कर दी थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।इजराइल की राजधानी तेल अवीव के राबिन स्क्वैयर पर लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इनमें छोटे व्यापारी और कलाकार शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महामारी से सही ढंग से नहीं निपट रही। सरकार की आर्थिक सहायता लोगों तक नहीं पहुंच रही है।
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की पत्नी मिशेल बोल्सोनारो और उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जायर बोल्सोनारो बीते बुधवार को संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार के दूसरे सदस्यों की जांच की गई थी।
कंबोडिया में संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या 156 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ऑर वेंडिन ने बताया कि संक्रमितों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है। ये सभी लोग शुक्रवार को सऊदी अरब से मलेशिया के रास्ते यहां पहुंचे हैं।
दक्षिण कोरिया में मास्क खरीदने पर लगी पाबंदिया हटा ली गई हैं। चार महीने पहले बाजार में मास्क की कमी हो गई थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि एक व्यक्ति सप्ताह में सिर्फ दो मास्क खरीद सकता है। बाद में इसकी संख्या बढ़कार 10 तक की गई थी।
टोक्यो में रविवार को लगतार चौथे दिन 200 से ज्यादा मामले सामने आए। सरकार ने यहां पर 19 जून को लॉकडाउन से जुड़ी सारी पाबंदियां हटा ली थी। इसके बाद से यहां मामले बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 21 हजार 192 संक्रमित मिले हैं और 982 मौतें हुई हैं।
अमेरिका: बढ़ते मामलों के बीच वाल्ट डिज्नी खोला गया
अमेरिका में पिछले चार दिन से संक्रमण के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को यहां 61 हजार 719 मामले सामने आए। इसके बावजूद फ्लाेरिडा स्थित वाल्ट डिज्नी का मैजिक किंगडम और एनिमल किंगडम एम्यूजमेंट पार्क खोल दिया गया है। डिज्नी के सभी पार्क इस साल मार्च में महामारी फैलने के बाद बंद किए गए थे।जापान: ओकिनावा आईलैंड पर अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले
जापान के ओकिनावा आईलैंड पर तैनात 60 से ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक संक्रमित मिले हैं। इन सैनिकों की रिपोर्ट कुछ दिनों पहले पॉजिटिव आई। हालांकि, अफसरों ने इसकी जानकारी रविवावर को ही मिलने का दावा किया। ओकिनावा के गवर्नर ने अमेरिकी मिलिट्री कमांडर से संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES