भारत v/s चीन / चीन के पास हमसे दोगुना से ज्यादा लेबर फोर्स; हमारी जितनी आबादी गांवों में रहती है, उससे ज्यादा लोग चीन में शहरों में रहते हैं चीन की 135.56 करोड़ आबादी शिक्षित है, जबकि भारत की 76.36 करोड़ आबादी ही पढ़ी-लिखी है, भारत में 34% आबादी अशिक्षित
1980 में भारत की जीडीपी 186 अरब डॉलर और चीन की 191 अरब डॉलर थी, लेकिन अब दोनों देश की जीडीपी में 7 गुना का अंतरनई दिल्ली. भारत और चीन। आबादी के लिहाज से दुनिया के दो सबसे बड़े देश। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी भी। बांग्लादेश के बाद चीन दूसरा देश है, जिसके साथ भारत की सीमा संबसे लंबी है। बांग्लादेश और भारत के बीच 4 हजार 96 किमी लंबी सीमा है और चीन के साथ 3 हजार 488 किमी लंबी।
दोनों देशों के बीच पिछले दो महीने से सीमा पर तनाव भी चल रहा है। हालांकि, सीमा पर ये तनाव नया नहीं है। आजादी के बाद से ही दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मामलों को लेकर तनाव होता रहा है। दोनों देश 1962 में एक लड़ाई भी लड़ चुके हैं। हालांकि, उस लड़ाई में हमारे हाथ से अक्साई चीन निकल गया था।
भारत 1947 में आजाद हुआ और चीन में 1949 से कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है। एक समय था जब भारत और चीन की जीडीपी में ज्यादा अंतर नहीं था। 1980 में भारत की जीडीपी 186 अरब डॉलर थी और चीन की 191 अरब डॉलर। लेकिन, आज जीडीपी के लिहाज से चीन दूसरे नंबर पर है और भारत 5वें पर। दोनों की जीडीपी के बीच अब करीब 7 गुना का अंतर आ गया है।
सिर्फ जीडीपी ही नहीं बल्कि और भी कई मायनों में चीन आज हमसे कहीं ज्यादा आगे निकल गया है। उसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि चीन ने अपनी आबादी का इस्तेमाल किया और हमारे यहां ज्यादातर लोग बेरोजगार ही हैं।
5 पैरामीटर, जो बताते हैं भारत-चीन के बीच कितना अंतर है?