आईपीएल में ज्यादा देरी सही नहीं / टूर्नामेंट से होने वाली कमाई पर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष बोले
July 6, 2020
फिलहाल ताजा रिपोर्ट पर डब्ल्यूएचओे ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
July 6, 2020

इस साल की यात्रा में पवित्र काबा को छूने पर प्रतिबंध रहेगा। उधर, ईरान में सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य

कोरोना दुनिया में LIVE / हज यात्रा के दौरान एक जगह जमा होने और बैठकें करने पर रोक, ईरान में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य; दुनिया में अब तक 1.15 करोड़ संक्रमित दुनियाभर में अब तक 5.36 लाख लोगों की जान जा चुकी है, 65.34 लाख लोग ठीक हुए हैं
सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 29.82 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 32 हजार 569 मौतेंवॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 15 लाख 55 हजार 414 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लाख 34 हजार 456 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 36 हजार 720 की जान जा चुकी है। सऊदी सरकार ने हज यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी की है। इसमें कहा गया है कि हज यात्रा के दौरान यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही एक जगह जमा होने या बैठकें करने पर रोक रहेगी। इस साल की यात्रा में पवित्र काबा को छूने पर प्रतिबंध रहेगा। उधर, ईरान में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यहां 24 घंटे में 163 लोगों की जान गई है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

32 देशों के 139 एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायरस हवा के जरिए भी संक्रमण फैला सकता है। एक्सपर्ट्स की टीम ने डब्ल्यूएचओ और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) को पत्र लिखकर कहा है कि इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। एजेंसियां इसके बारे में बात करने से डरती हैं। इस जानकारी को छिपाकर नहीं रखना चाहिए।ब्राजील: 602 नई मौतें
ब्राजील में रविवार को 26 हजार 51 संक्रमित मिले हैं और 602 लोगों की जान गई। देश में अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो में संक्रमण बढ़ रही है। वहीं, सोमवार से यहां बार, रेस्टोरेंट, ब्यूटी सलून, बार्बरशॉप और एस्थेटिक क्लीनिक खोले जाएंगे। स्ट्रीट शॉप और मॉल 6 घंटे के लिए खुलेंगे।

पेरू: 3 लाख से ज्यादा मामले
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में कोरोना से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। करीब 10,589 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पांच जुलाई तक देश में 17 लाख 82 हजार 846 लोगों की जांच की गई है। इसमें से 3 लाख 2 हजार 718 लोग संक्रमित हैं और शेष 14 लाख 80 हजार 128 लोग जांच में नेगेटिव पाए गए। यहां अब तक 10,589 लोगों की जान जा चुकी है और 1 लाख 82 हजार मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं।

ब्रिटेन: 2.85 लाख संक्रमित
ब्रिटेन में 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 44,220 हो गई है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि इन आंकड़ों में अस्पताल, होम केयर में मरने वाले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह तक देश में 2.85 लाख लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के 72वें स्थापना दिवस के मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद दिया।

यूएई: 51,540 संक्रमित
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को कोरोनावायरस के 683 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 51,540 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 40,297 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है। सभी खाड़ी देशों में कोरोना का पहला मामला यूएई में ही दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES