कल बदलेगा मौसम का मिजाज, 5-6 को कहीं-कहीं तेज बरसात के आसार,
July 3, 2020
गलवान झड़प के 18 दिन बाद मोदी 11 हजार फीट ऊंची फॉरवर्ड लोकेशन पर पहुंचे;
July 3, 2020

मास्क न लगाने पर प्रदेश में रोज 2200 लोगों के हो रहे चालान,

कार्रवाई / मास्क न लगाने पर प्रदेश में रोज 2200 लोगों के हो रहे चालान, 27 दिनों में 60162 के हुए चालान, 3 करोड़ से अधिक का जुर्माना कोरोना का कहर, फिर भी हम मास्क से कर रहे परहेज, यमुनानगर में सबसे अधिक पर कार्रवाई
अनिल विज: कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए मास्क जरूर पहनेंराजधानी हरियाणा. (सुशील भार्गव) कोरोना-19 का कहर रोके नहीं रुक रहा, रोजाना न केवल लोगों की मौत हो रही है, बल्कि कोरोना पॅाजिटिव केसों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के लोग चेहरे पर मॉस्क लगाने से परहेज बरत रहे हैं।

सरकार ने मॉस्क न लगाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए 500 रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान तक किया। इसके बावजूद लोग मास्क नहीं लगा रहे। पिछले 27 दिनों में प्रदेश पुलिस ने 60 हजार से अधिक लोगों के चालान किए हैं। सबसे अधिक चालान यमुनानगर में किए गए हैं। जुर्माने का जोड़ तीन करोड़ से अधिक बनता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। इस कारण हम सबको इस महामारी के समय में खुद की हिफाजत के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए। ताकि न केवल हम खुद को बचा सकें, बल्कि अपनों को भी बचा सकेंगे।

अब तक प्रदेश में 15 हजार से अधिक लोग काेरोना से पॉजीटिव हो चुके हैं। भले ही 11 हजार से अधिक ठीक भी हुए हैं, लेकिन फिर भी लोग सचेत नहीं हैं। गुड़गांव, फरीदाबाद और सोनीपत में बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजीटिव हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के 12444 मामलों में 7681 एफआईआर दर्ज की हैं। जबकि 11065 लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रदेश सरकार ने 27 मई को माॅस्क किया था जरूरी
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 27 मई को फेस मॉस्क अनिवार्य किया था और मॉस्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को चालान बुक पांच जून को उपलब्ध करवाई। पुलिस ने मॉस्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसा और प्रदेश में मास्क न लगाने वाले 60162 लोगों के चालान काटे।

दो जुलाई को हरियाणा पुलिस ने 2491 लोगों पर कार्रवाई की। अब तक मॉस्क न पहनने वालों पर तीन करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। सबसे अधिक चालान यमुनानगर में किए गए हैं। हालांकि अब तक प्रदेश में काफी संख्या में लोग मॉस्क का प्रयोग करने लगे हैं।

अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा ने कहा कि सभी को मास्क पहनना चाहिए। मास्क से काफी हद तक कोरोना होने का खतरा कम हो जाता है। वे प्रदेश के हर व्यक्ति से अपील करते हैं कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए मास्क जरूर पहनें। जो व्यक्ति मास्क नहीं पहनते, पुलिस उनके चालान कर रही है।

नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर, हरियाणा ने कहा कि हरियणा पुलिस ने मॉस्क न पहनने वालों पर तेजी से कार्रवाई की है। अब तक करीब 60 हजार लोगों के चालान किए गए हैं। जबकि लॉकडाउन उल्लंघन के 12444 मामलों में 43 करोड़ 66 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES