होम क्वारैंटाइन मरीजों को 10 दिनों तक खुद ही रोज सुबह-शाम अपना तापमान चैक कर, रखना होगा रिकॉर्ड
July 3, 2020
मास्क न लगाने पर प्रदेश में रोज 2200 लोगों के हो रहे चालान,
July 3, 2020

कल बदलेगा मौसम का मिजाज, 5-6 को कहीं-कहीं तेज बरसात के आसार,

माॅनसून सीजन / कल बदलेगा मौसम का मिजाज, 5-6 को कहीं-कहीं तेज बरसात के आसार, प्रदेश में बरसात की 9 फीसदी कमी पांच व छह जून को कुछ इलाकों में तेज बरसात की संभावना बन रही है
24 जून को हरियाणा में दस्तक देने के बाद मानसून की बड़ी बरसात का फिलहाल इंतजार हैराजधानी हरियाणा. माॅनसून सीजन को करीब एक माह बीत चुका है। एक जून से दो जुलाई तक प्रदेश में 48.5 एमएम बरसात हुई है, जबकि औसतन बरसात इस अवधि में 53 एमएम होती है। प्रदेश में अब तक नौ फीसदी कम बरसात हुई है। इधर, बरसात न होने और उमस बढ़ने से हरियाणा के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चार जुलाई को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इससे चार को कहीं-कहीं हलकी बरसात हो सकती है, जबकि पांच व छह जून को कुछ इलाकों में तेज बरसात की संभावना बन रही है। पिछले करीब एक सप्ताह से मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। 24 जून को हरियाणा में दस्तक देने के बाद मानसून की बड़ी बरसात का फिलहाल इंतजार है।

गुरुवार को हिसार में दिन का पारा 42.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक आंका गया है। जुलाई की गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। हिसार में वर्ष 1914 में जुलाई में दिन का पारा 43.5 डिग्री तक गया था। जबकि अब तक का रिकार्ड वर्ष 1947 का है, जब दिन का पारा 47.2 डिग्री तक पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES