पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी खास बातेंहम कोरोनवायरस से जूझते हुए अनलॉक -2 में प्रवेश कर रहे हैं।
June 30, 2020
दिलचस्प बात ये भी है कि अम्बाला एयरबेस चीन की सीमा से भी 200 किमी की दूरी पर है
July 1, 2020

इस बार कई गणेश मंडल ने गणेश उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है।

एक दिन में 18256 मरीज बढ़े, अब तक 5.85 लाख केस; इस साल मुंबई में लालबाग के राजा की स्थापना नहीं होगी, 11 दिन ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा देश में कोरोना से अब तक 17 हजार 410 मौतें हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7855 की जान गई
तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन 3900 से ज्यादा संक्रमित मिले, अब तक 1201 मौतें हुईंदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 85 हजार 792 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को 18 हजार 256 मामले सामने आए। वहीं, 12 हजार 565 लोग स्वस्थ हुए। इस दौरान 506 लोगों की संक्रमण से जान गई। उधर, मुंबई में कोरोना संक्रमण की वजह से हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसे देखते इस बार कई गणेश मंडल ने गणेश उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। लालाबाग के राजा गणेशोत्सव मंडल ने तय किया है कि इस बार में गणेश उत्सव नहीं मनाएंगे। पंडाल में 11 दिन ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। इस साल गणेश उत्सव 22 अगस्त से शुरू होगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि एक भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, रात करीब 11.30 बजे आरोग्य सेतु ऐप में तकनीकी खामी सामने आई। ऐप की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई। कहा कि कुछ यूजर्स को लॉगिन में परेशानी आ रही है। हालांकि, रात 12.10 बजे ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES