जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव / लॉकडाउन के कारण 148 साल में पहली बार राजधानी बदलने का समय बदला
June 28, 2020
टी-20 चैम्पियंस लीग की वापसी हो सकती है; भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया
June 28, 2020

दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा मरीज और 5 लाख मौतें हुईं दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका

कोरोना दुनिया में LIVE / पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, कोलंबिया में चीन से ज्यादा केस हुए; दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा मरीज और 5 लाख मौतें हुईं दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका में 25.96 लाख मामले, जबकि 1 लाख 28 हजार लोगों की मौत
दुनिया में अब तक 54 लाख से ज्यादा लोग स्वास्थ हुए, वहीं सबसे संक्रमित अमेरिका में 10 लाख लोग ठीक हो चुकेवॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इनमें 54 लाख 78 हजार 719 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 719 लोगों ने जान गंवाई हैं। पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है। यह 12वां सबसे संक्रमित देश हो गया है। वहीं, कोलंबिया में मरीजों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। यहां 88 हजार 591 मामले हो गए हैं।अमेरिका: एक दिन में 40 केस मिले

अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं। देश के कई राज्यों में बिजनेस खोले जाने के बाद मामलों में उछाल आया है। इसमें फ्लोरिडा, टेक्सास, जॉर्जिया और एरिजोना शामिल हैं। वहीं, शनिवार को फ्लोरिडा में लगातार दूसरे दिन 9 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। फ्लोरिडा में एक बार फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पाकिस्तान: 4,072 नए मामले
पाकिस्तान में 24 घंटे में 4,072 नए मामले सामने आए हैं और 83 संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 02 हजार 955 और मृतकों की संख्या 4,118 हो गई है। संक्रमितों की मृत्यु दर करीब दो फीसदी है। देश में अब तक 92,624 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध प्रांत हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 78,267 है। इसके बाद पंजाब प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अब तक क्रमश: 74,202 और 25,380 मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी इस्लामाबाद में 12,395 मामले दर्ज हुए हैं।

चीन: 17 नए केस मिले
चीन में शनिवार को कोरोनावायरस के 17 नए केस मिले हैं। सात बिना लक्षण वाले मरीजों की भी पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि 24 घंटे में सात मरीज ठीक भी हुए हैं। 17 संक्रमित मिले मरीजों में से 14 स्थानीय थे। इनमें से ज्यादातर बीजिंग के थे। देश में संक्रमितों की संख्या अब 83 हजार 500 हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 4,634 हो चुकी है। देश में अब तक 78 हजार 451 लोग ठीक हो चुके हैं।

नेपाल: सभी 77 जिले प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में संक्रमण के मामले 12 हजार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जोगेश्वर गौतम ने कहा कि देश के सभी 77 जिले कोरोना से प्रभावित हो गए हैं। शनिवार को सरकार ने 554 नए मामलों के सामने आने की पुष्टि की थी। यहां मरने वालों की संख्या 27 है। नेपाल में मई से ही कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES