कांपी धरती / मिजोरम में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, न्यूजीलैंड में 7.4 तीव्रता
June 19, 2020
विधायक श्री सत्य प्रकाश जरावता तथा मौजूद सभी लोगो ने शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि दी
June 20, 2020

भारत के दुख में अमेरिका साथ / मंत्री पोम्पियो ने चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों के लिए शोक जताया

भारत के दुख में अमेरिका साथ / अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों के लिए शोक जताया, कहा- जवानों को हमेशा याद रखेंगे अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शुक्रवार को ट्वीट किया- सैनिकों के शहीद होने पर भारतीय लोगों के लिए संवेदनाएं
15 जून की शाम चीनी सैनिकों ने लद्दाख में भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला किया था, इसमें एक अफसर समेत 20 जवान शहीद हुए थेवॉशिंगटन. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने लद्दाख में चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘हम चीन के साथ हुए हालिया विवाद में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर संवेदनाएं जताते हैं। हम सैनिकों को हमेशा याद रखेंगे, जिनके परिवार, करीबी और प्रियजन शोक में डूबे हैं।’’

15 जून की रात चीनी सैनिकों ने लद्दाख की गलवान घाटी में कंटीले तार बंधे डंडों से भारतीय जवानों पर अचानक हमला किया था। इसमें एक कर्नल रैंक के अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में चीन के 43 सैनिक मारे गए या घायल हुए।अमेरिकी सांसद ने कहा- चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों को उकसाया होगा
अमेरिकी सांसद मिच मैक्कॉनेल ने सदन में चर्चा के दौरान भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चीनी सेना ने ही सीमा हड़पने के लिए भारतीय सैनिकों को उकसाया होगा। इस वजह से ही दोनों देशों के बीच 1962 से अब तक की सबसे हिंसक झड़प हुई। दो एटमी ताकत देशों के बीच हुआ यह विवाद पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि चीन सेना कई देशों की सीमा में घुसने की कोशिश कर चुकी है।

लेह के अस्पताल में 18 घायल सैनिक भर्ती
भारतीय सेना ने गुरुवार दोपहर बताया कि लद्दाख में चीनी सेना के साथ झड़प में घायल 18 सैनिक लेह के अस्पताल में भर्ती हैं। सभी जवान 15 दिन के अंदर अपने काम पर लौटने की स्थिति में होंगे। सभी जवानों की हालत स्थिर है। 58 अन्य सैनिकों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी जवान भी हफ्तेभर में ड्यूटी ज्वॉइन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES