कोयला खदानों की नीलामी / प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
June 18, 2020
भारत-चीन सीमा विवाद / चीन ने 3 दिन में तीसरी बार कहा- भारत के सैनिकों ने पहले हमारे जवानों पर हमला
June 18, 2020

हरियाणाः अनलॉक-1 का 18वां दिन / प्रदेश की 72% मौत अकेले गुड़गांव और फरीदाबाद में

हरियाणाः अनलॉक-1 का 18वां दिन / प्रदेश की 72% मौत अकेले गुड़गांव और फरीदाबाद में, इन दोनों जिलों में अब भी 32 मरीजों की हालत नाजुक फरीदाबाद में 14 मरीज ऑक्सीजन पर और गुड़गांव में 10 मरीज वेंटीलेटर पर हैं
इन दोनों जिलों में 94 मौत हुई, इनमें गुड़गांव में 51 और फरीदाबाद में 43 की जान गईपानीपत. हरियाणा में अनलॉक-1 का गुरुवार को 18वां दिन है। प्रदेश में लगातार कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक 130 मरीजों की मौत हो चुकी है, इनमें से 72 फीसदी मौत अकेले गुड़गांव और फरीदाबाद में हुई है। इन दो जिलों में 94 मौत हुई है। गुड़गांव में 51 और फरीदाबाद में 43 मौत हुई है।

इन्हीं दो जिलों में सबसे ज्यादा मरीजों की हालत नाजुक
प्रदेश में इस समय 51 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें भी सबसे ज्यादा गुड़गांव और फरीदाबाद से हैं। गुड़गांव में 6 तो फरीदाबाद में 14 मरीज अॉक्सीजन पर सांस ले रहे हैं। इसी तरह फरीदाबाद में 2 और गुड़गांव में 10 मरीज वेंटीलेटर के सहारे हैं।

सूर्यग्रहण को लेकर कुरुक्षेत्र में सख्ती
21 जून को लगने लगने वाले सूर्यग्रहण में कुरुक्षेत्र सहित इसके 48 कोस स्थित किसी भी तीर्थ पर श्रद्धालुओं को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और न ही किसी भी तीर्थ पर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को तीर्थ स्थलों पर आने से रोकने के लिए 60 जगह नाके लगाए जाएंगे। खुद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अम्बाला मंडल ने भी व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि कुरुक्षेत्र के साथ लगते पंजाब के अलावा अन्य जिलों की सीमाओं के साथ कुरुक्षेत्र के अंदर योजना के तहत पूरी तरह नाकेबंदी रखी जाएगी।

अब तक 130 मरीजों की कोरोना से मौत
अभी तक गुड़गांव में 51, फरीदाबाद में 43, सोनीपत में 9, रोहतक में 6, पानीपत में 5, जींद में 4, अंबाला में 3, करनाल में 3, भिवानी और झज्जर में 2-2, पलवल, हिसार तथा चरखी-दादरी में 1-1 की मौत हो चुकी है।

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 8832 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 3862, फरीदाबाद में 1807, सोनीपत में 668, रोहतक में 346, पलवल में 220, झज्जर में 153, अंबाला में 212, करनाल में 175, नारनौल में 141, नूंह में 117, हिसार में 157, पानीपत में 109, भिवानी में 139, जींद में 80, रेवाड़ी में 123, सिरसा में 80, कुरुक्षेत्र में 88, फतेहाबाद में 83, कैथल में 61, पंचकूला में 58, चरखी-दादरी में 53 तथा यमुनानगर में 60 संक्रमित मिले हैं।
वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 3952 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 1950, फरीदाबाद में 437, सोनीपत में 263, झज्जर में 108, रोहतक में 138, नूंह में 107, पानीपत में 70, पलवल में 107, अंबाला में 109, हिसार में 87, करनाल में 90, नारनौल में 95, जींद में 28, पंचकूला में 32, कुरुक्षेत्र में 54, भिवानी में 70, सिरसा में 51, कैथल में 52, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 20, फतेहाबाद में 45 तथा चरखी-दादरी में 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES