रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना पड़ रहा

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना पड़ रहा; दुनिया में अब तक 82.74 लाख संक्रमितदुनिया में अब तक 4 लाख 46 हजार 390 लोगों की मौत, जबकि 43.33 लाख ठीक हुए
अमेरिका में 22.08 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 19 हजार 132 लोगों की मौत हुईवॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 46 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 82 लाख 74 हजार 587 हो गया है। अब तक 43 लाख 33 हजार 411 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने आने वालों को डिसइन्फेक्ट टनल से गुजरना पड़ रहा है। यह टनल रूस की ही कंपनी ने बनाई है। देश में 24 घंटे में 7943 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 194 लोगों की जान गई है।

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने चेतावनी दी है कि लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों में गरीबी में जीने वाले 8 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी की कगार पर हैं। महामारी के चलते इन देशों की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गई है। यूएन ने इन देशों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज में जुटे डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स की सैलरी देने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को निर्देश
    June 17, 2020
    अमेरिका / आज पुलिस रिफॉर्म से जुड़े नए कानून को मंजूरी देंगे ट्रम्प
    June 17, 2020