न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद दो मामले सामने आए, दोनों मरीज ब्रिटेन से आए थे; दुनिया में अब तक 81.12 लाख संक्रमित दुनिया में अब तक 4 लाख 39 हजार 050 लोगों की मौत, जबकि 42.13 लाख ठीक हुए
अमेरिका में 21.82 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 18 हजार 223 लोगों की मौत हुईबीजिंग. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 39 हजार 050 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 12 हजार 577 हो गया है। अब तक 42 लाख 13 हजार 182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हालांकि, ये दोनों ही मामले स्थानीय नहीं हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों मरीज ब्रिटेन से यहां आए थेन्यूजीलैंड : दो नए मामले
यहां 24 दिन बाद संक्रमण के दो नए मामले सामने आए। दोनों ही संक्रमित ब्रिटेन से आए थे। इनके टेस्ट रिजल्ट सोमवार रात पॉजिटिव आए। हेल्थ मिनिस्ट्री ने दोनों मामलों की मंगलवार को पुष्टि की। देश में अब तक कुल 1156 मामले सामने आए हैं। 22 की मौत हुई। 1482 स्वस्थ हुए। न्यूजीलैंड में 80 फीसदी पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं। दूसरे देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। हेल्थ डिपार्टमेंट की डायरेक्टर जनरल एश्ले ब्लूमफील्ड ने कहा- दूसरे देशों से आने वाले हर नागरिक का टेस्ट किया जा रहा है। फिर चाहे उनमें संक्रमण के लक्षण हों या न हों।
बीजिंग : कुछ हिस्सों में लॉकडाउन
बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। यहां चार दिन में कुल 106 मामले सामने आए। यहां कुल 46 हजार लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। रविवार और सोमवार के बीच इनमें से 20 हजार लोगों के टेस्ट करा लिए गए। मिस्र : एक दिन में 97 लोगों की मौत
मिस्र में एक दिन में 97 लोगों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 1672 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 24 घंटे में यहां 1691 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 46 हजार 289 हो गई। 12 हजार 329 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मिस्र डब्ल्यूएचओ के संपर्क में है। देश में पहला मामला 14 फरवरी को सामने आया था। पहली मौत आठ मार्च को हुई थी। 25 मार्च से रात में कर्फ्यु का फैसला किया गया था।