रविवार सुबह 11 बजे भाजपा की वर्चुअल रैली शुरू
June 14, 2020
कोरोना का डर / श्रद्धा कपूर को शूटिंग पर भेजने से पिता शक्ति कपूर ने किया इनकार,
June 14, 2020

अंबाला रूट किया शुरू / पानीपत डिपाे से चंडीगढ़ नहीं जाएगी राेडवेज बस

अंबाला रूट किया शुरू / पानीपत डिपाे से चंडीगढ़ नहीं जाएगी राेडवेज बस, चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा की राेडवेज बसाें पर अस्थाई रूप से राेक लगाई चंडीगढ़ की ओर जाने बसें अब अंबाला तक ही जाएंगी पानीपत. काेराेना संक्रमण के बढ़ते मामलाें काे देखते हुए शनिवार से चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा की राेडवेज बसाें पर अस्थाई रूप राेक लगा दी है। पानीपत डिपाे से दाे राेडवेज बसाें काे चंडीगढ़ भेजा जा रहा था। अब इस रूट में परिवर्तन कर दिया है। चंडीगढ़ की ओर जाने बसें अब अंबाला तक ही जाएंगी। वहीं, बिजनाैर, शामली, साेनीपत और जींद रूट पर ऑफलाइन बस सेवा शुरू हाेने से यात्रियाें काे राहत मिली है।

पानीपत डिपाे से फिलहाल चंडीगढ़, राेहतक, गुड़गांव, मेरठ, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुना नगर, साेनीपत, शामली, जींद और रेवाड़ी रूट पर बसाें का संचालन किया जा रहा है। इन बसाें में प्रतिदिन करीब 300 से 400 यात्री सफर कर रहे हैं। शुरू में विभाग ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की थी लेकिन यात्रियाें ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके साथ ही यात्री राेडवेज बसाें में सफर करने से कतरा रहे थे।

इस कारण कई रूटाें काे रद्द करना पड़ रहा था। इसके चलते पानीपत डिपाे प्रबंधन ने काउंटर से ही टिकट बुकिंग सेवा 7 जून से शुरू कर दी। इसके शुरू हाेने के बाद धीरे-धीरे कर यात्रियाें काे बस स्टैंड पर पहुंचना शुरू हाे गया है। हरियाणा में तेजी से बढ़ते मामलाें काे देखते हुए शुक्रवार से चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा राेडवेज की बसाें पर राेक लगा दी है।

अंबाला से ही वापस लाैट आएंगी बसें : कर्मवीर सिंह
कर्मवीर सिंह, ट्रैफिक मैनेजर ने कहा कि मुख्यालय के आदेशानुसार चंडीगढ़ रूट काे बंद कर दिया है। रविवार से बसें अंबाला से ही वापस लाैट आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES