कामाख्या मंदिर में 500 साल में पहली बार बिना बाहरी साधकों के होगा अंबुवाची उत्सव
June 13, 2020
भारत और नेपाल में सीमा विवाद चल रहा
June 13, 2020

देश में कोरोना से 8,890 मौतें / एक दिन में 388 लोगों की जान गई

देश में कोरोना से 8,890 मौतें / एक दिन में 388 लोगों की जान गई; दिल्ली में सबसे ज्यादा 129 मरीजों ने दम तोड़ा, मुंबई में मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के पार नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 8,890 हो गई है। शुक्रवार को 388 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस एक दिन में दुनिया में मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई। वहां 587 लोगों की जान गई। इसके बाद अमेरिका में 355 लोगों की मौत हुई।

भारत की बात करें तो यहां महाराष्ट्र में 127 लोगों ने दम तोड़ा। यहां मुंबई देश का पहला शहर है जहां मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया। यहां अब तक 2,044 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 129 मौतें हुईं। राज्य में अब तक हुई मौतों में ये संख्या सबसे ज्यादा है। इसके पहले गुरुवार को ही 101 संक्रमितों की मौत हुई थी।

इन राज्यों में भी हुई मौतें

गुजरात में 31, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, तेलंगाना में 9, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 9-9, कर्नाटक और राजस्थान में 7-7, हरियाणा में 6, उत्तराखंड में 5, पंजाब में 4, असम में 2, पुडुचेरी, बिहार, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, केरल में 1-1 मरीज की मौत हुई। इसके पहले गुरुवार को 396 लोगों की मौत हुई थी।

पिछले तीन दिनों में 1,167 लोगों की मौत
पिछले तीन दिनों में मरने वालों की रफ्तार सबसे तेज रही है। इन तीन दिनों में अब तक की सबसे ज्यादा 1,167 लोगों ने जान गंवा दी। देश में सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां 15 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें मुंबई, पुणे, ठाणे, औरंगाबाद, सोलापुर, जलगांव, नासिक, रायगढ़, पालघर, अकोला, सतारा, रत्नागिरी, धुले, नागपुर, अमरावती शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES