ब्रिटेन के प्रिंस विलियम कोरोना से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए बनाए गए हेल्पलाइन

न्यूयॉर्क में मौतों का आंकड़ा बीते दो महीने के निचले स्तर पर: प्रिंस विलियम वॉलेंटियर के तौर पर दे रहे सेवाएं; दुनिया में अब तक 69.83 लाख संक्रमितवॉशिंगटन. दुनिया में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 4 लाख पार हो चुका है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 लाख 2 हजार 47 हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा 69 लाख 73 हजार 243 हो गया है। कुल 34 लाख 11 हजार 98 लोग स्वस्थ हुए। अमेरिकी के न्यूयॉर्क में शनिवार को 35 संक्रमितों की मौत हुई। यह बीते दो महीने में यहां सबसे कम मौतें हैं। एक दिन पहले तक यहां 42 मौतें हुई थीं। न्यूयॉर्क के मेयर एंड्रयू कूमो ने कहा यह पहले की तुलना में वास्तव में एक अच्छी खबर है। यहां 8 जून से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी।

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम कोरोना से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए बनाए गए हेल्पलाइन में बतौर वॉलेंटियर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने शनिवार को वालेंटियर्स वीक समाप्त होने के मौके पर एक वीडियो कॉल में खुद इस बात की जानकारी दी।कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 19,88,544 1,12,096 7,51,894
ब्राजील 6,75,830 36,026 3,02,084
रूस 4,58,689 5,725 2,21,388
स्पेन 2,88,390 27,135 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,84,868 40,465 उपलब्ध नहीं
भारत 2,46,622 6,946 1,18,695
इटली 2,34,801 33,846 1,65,078
पेरू 1,91,758 5,301 82,731
जर्मनी 1,85,671 8,769 1,68,900
ईरान 1,69,425 8,209 1,32,038

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    शाह आज बिहार में वर्चुअल रैली 56 लाख कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लिंक भेजा जाएगा
    June 7, 2020
    मीडिया को सरकार से दाऊद की खबर का निर्देश नहीं मिला
    June 7, 2020