

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के इस समय में लोगों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है. लाखों की संख्या में लोग अपने घरों से दूर बड़े-बड़े शहरों में फंसे हुए हैं. वहीं, इन श्रमिकों की मदद के लिए लगातार बॉलीवुड सेलेब्स सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर सोनू सदू जहां लगातार मजदूरों और छात्रों को उनके घर भिजवा रहे हैं. वहीं अब इस मुहीम में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जुड़ गई हैं.स्वरा भास्कर मानवीय संकट की घड़ी में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कारण बन गई हैं. उन्होंने लॉकडाउ में फंसे बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके घर वापस भेजने में मदद की है. अभी तक उनकी पहल पर 1350 मजदूर अपने-अपने घरों को दिल्ली से वापस जा चुके हैं.
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, “ऐसे समय में जब लाखों लोग सड़कों पर हैं, अत्यधिक कष्ट का सामना कर रहे हैं, मुझे घर बैठकर शर्म आ रही थी. मेरे अपराध बोध ने मुझे बाहर निकल कर लोगों की मदद करने पर मजबूर किया इस संकट ने हमारी सिस्टम के दोषों को उजागर किया है.”बता दे कि स्वरा ने मुंबई से दिल्ली लौटकर मजदूरों की मदद के लिए एक मुहिम चलाई. अपनी टीम के साथ उन्होंने घर वापस जानेवाले लोगों का आंकड़ा इकट्ठा किया. उसके बाद उन्होंने दिल्ली सरकार के सहयोग से मजदूरों को टिकट दिलाना सुनिश्चित कराया. अभी तक स्वरा 1350 मजदूरों को उनके घर उत्तर प्रदेश और बिहार भेज चुकी हैं. साथ ही स्वरा भास्कर ने कुछ दिन पहले सड़कों पर लोगों को 500 जोड़ी जूते भी बांटे थे.बता दें, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी जनता के सामने पेश करती हैं. स्वरा भास्कर के ट्वीट खूब सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस अपनी दरियादिली दिखा रहे हैं. वहीं, स्वरा भास्कर के काम की हर कोई सराहना कर रहा है और जमकर उनकी तारफी कर रहे हैं