ऐसी उम्मीद क़ि जल्दी १६ स्टेट कोरोना से आज़ाद

देश के अबतक 32 राज्य वायरस की चपेट में हैं, लेकिन सबसे अधिक देश के 16 राज्य बुरी तरह प्रभावित हैं, जहां सबसे अधिक मरीज मिले हैं और सबसे अधिक मौतें भी दर्ज की गयी हैं। बाकी देश के 16 राज्य ऐसे हैं, जहां कुल मरीजों का आंकड़ा तक़रीबन 450 भी पार नहीं कर सका है और मौतों का आंकड़ा भी डबल आंकड़े को नहीं छू पाया है। इन राज्यों के जल्द ही कोरोना मुक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार२५ अप्रैल शाम तक देश के 32 राज्यों में कुल 24,506 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन राज्यों में महाराष्ट्र सर्वाधिक मरीजों के साथ शीर्ष पर है।
इसके बाद गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रोगी हैं। जहां आंकड़ा दो हजार के करीब और उससे अधिक है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल हैं जहां मरीजों का आंकड़ा 223 से 955 के बीच है। कुल संक्रमितों में से 24,089 मरीज इन्हीं सोलह राज्यों में हैं, जबकि कुल 768 लोगों की मौत हुई हैं।

इसके इतर सोलह राज्य ऐसे हैं जहां अब तक केवल 417 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है और केवल सात लोगों की मौत हुई है। इन राज्यों में ओडिशा के साथ अंडमान निकोबार आइलैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, पुड्डुचेरी, त्रिपुरा और उत्तराखंड शामिल हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि ये सभी राज्य जल्द कोरोना मुक्त होंगे। गोवा पहले ही कोरोना मुक्त हो चुका है।टीम द वन्दे भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    लॉकडाउन के बीच चारधाम यात्रा 2020:गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
    April 26, 2020
    थम नहीं रही कालाबाजारी लॉकडाउन हरियाणाः छापामारी रहेगी जारी
    April 26, 2020